jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

मंदसौर में बड़ी कार्रवाई : 1.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मंदसौर। प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जारी अभियान में मंदसौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

- Install Android App -

रविवार, 1 फरवरी को थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवलजी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान, एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर मंदसौर निवासी नंदकिशोर उर्फ नंदु को बेचने आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और गुलशेर खान पठान एवं उसके साथी नंदकिशोर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तस्करी के लिए लाई गई ड्रग्स बरामद की गई।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त आरोपियों से 7,000 रुपये का अवैध डोडाचूरा और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। अब पुलिस आरोपियों से ड्रग्स के नेटवर्क और अन्य संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।