jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

Big Breaking: एसपी ऑफिस में कोरोना,आरक्षक के संक्रमित होने से हड़कंप

कोरोना वायरस covid 19 ने सतना के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी धमाका कर दिया है। यहां एक पुलिस आरक्षक के पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मच गया है।

सतना। आरक्षक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद एसपी ऑफिस में सेनेटाइजेशन शुरू।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक:-

बुधवार की रात आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सिविल लाइन निवासी 23 वर्षीय शख्स कोई और नही बल्कि सतना पुलिस का कर्मचारी है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ है। वेतन शाखा में काम काज देखता है। अंग्रेजो जैसे नाम वाले इस पुलिस आरक्षक के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबर के बाद एसपी ऑफिस में हड़कम्प मच गया है। दरअसल इस आरक्षक की जिस वेतन शाखा में ड्यूटी है वहां अन्य पुलिस कर्मी भी आते जाते रहते हैं। हाल ही में रक्षाबंधन का त्योहार भी था तब भी लोगों का आना जाना हुआ होगा। आरक्षक को तो आइसोलेट कर दिया गया है। अब एसपी ऑफिस में सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है और आरक्षक की कांटेक्ट लिस्ट बनाई जा रही है । आशंका है कि अभी कई और नाम भी संक्रमितों की सूची में इसके संपर्क के कारण बढ़ सकते हैं।