Big breaking news harda; गजानंद कृषि सेवा केंद्र पर 1 लाख 34 हजार ले उड़े अज्ञात चोर,सीसीटीवी केमरे में कैद
मकड़ाई समाचार हरदा। गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात्रि ढाई बजे शहर के छीपानेर रोड़ पर अज्ञात चोरों ने एक कीटनाशक दवाई की दुकान से गल्ले में रखे हुए लाखो रुपये ले उड़े चोर, शुक्रवार सुबह जब गजानंद कृषि केंद्र कीटनाशक दवाई दुकान संचालक ज्ञानदेव गुर्जर ने जब दुकान देखी तो शटर बीच मे से ऊपर उठी हुई थी। अंदर देखा तो गल्ले से एक लाख 34 हजार रुपये गायब थे। घटना की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही
एसडीओपी हिमानी मिश्रा, उपनिरीक्षक सीताराम पटेल सहित डायल 100 वह पुलिस टीम घटना स्थल पहुची। जहाँ सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरो की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय व्याप्त है। उपनिरीक्षक सीताराम पटेल ने बताया कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है।चोरो को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा।
