Big breking news टिमरनी हरदा। लोहे से भरा ट्रक टिमरन नदी में गिरा, ड्राइवर की मौत, क्लीनर को नदी से रात को ही टिमरनी पुलिस ने जिंदा निकाला
मकड़ाई समाचार हरदा टिमरनी। रविवार सोमवार की बीती रात रायपुर से टिमरनी की ओर आ रहे एक लोहे से भरा ट्रक अनियत्रित होकर टिमरन नदी में जा गिरा। घटना रात्रि 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है।
टिमरनी टी आई सुशील पटेल ने मकड़ाई समाचार को बताया कि सुबह 3 बजे घटना की जानकारी लगते ही हम दल बल के साथ नदी के पास पहुंचे। सुबह साढ़े 3 बजे के लगभग पुलिस जवानो ने नदी में कूदकर क्लीनर भरत मीना को जिंदा निकाला। वही ड्राइवर ट्रक के अंदर फंसे होने के कारण अभी सुबह गोताखोरों की टीम बुलाई गई। उनकी मदद से मृतक ड्राइवर परते का शव निकाला गया।
टिमरनी पुलिस थाने के टी आई सुशील पटेल की तत्परता से क्लीनर की जान बच गई। हालाकि बीती रात ठंड बहुत तेज थी। उसके बाद भी पुलिस के जाबाज जवानों ने रात के अंधेरे में ठंडे पानी में कूदकर एक की जान बचा ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम की लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है की पूर्व में भी इस नदी में कई घटना हो चुकी।

