jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

BIG BREKING NEWS : बस और ट्राले की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 15 घायल

मकडाई एक्सप्रेस 24 शाजापुर| जिले में आज तड़के मक्सी-उज्जैन मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 5 हो गई है। घायलों का उपचार उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है, घटनास्थल पर शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल एसपी यशपालसिंह राजपूत आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बारीकी से घटनास्थल देखा और मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी भी ली |

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हमारी टीम मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों और स्थितियों की जांच की जा रही है। वहीं कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटनास्थल 3 जिलों की सीमाओं पर है, क्षेत्र शाजापुर जिले का है और राजस्व सीमा देवास और उज्जैन जिले की है। हमने दोनों जिले के कलेक्टर से चर्चा की है। मृतकों और घायलों को सहायता के लिए भी चल रही है।

मृतकों के नाम

1. मीराबाई पति गणेशप्रसाद प्रजापत उम्र 45 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

2. रामजानकी पति परमात्माशरण उम्र 40 साल निवासी गोराभुप्का थाना गोहन जिला जालोन, यूपी

- Install Android App -

3. राधा पिता रामकिलोनी उम्र 18 साल निवासी पुशमारा जिला जालोन, यूपी

5. लालसिह पिता सुबेदार चौहान उम्र 70 साल निवासी चिरोहिली जिला उरैया, यूपी

मृतकों में मीराबाई और रामजानकी एक ही परिवार की महिलाएं हैं, वहीं सुमीत्रा और राधा मां बेटी हैं।

मक्सी थाना टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रही यात्री बस ट्राले से टकरा गई। स्लीपर कोच बस में सोए हुए तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वहीं दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। कुल 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना लगते ही मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायलों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही