jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

अजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके ही गढ़ में चुनौती देने संभाला मोर्चा ,कांग्रेसजनों से की मुलाकात

मकडाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर| प्रदेश कांग्रेस से जिले के प्रभारी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके ही गढ़ में चुनौती देने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार की रात को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आने के बाद जिले के वरिष्ठ व आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनका हाल.चाल पूछ रहे हैं। गुरुवार की सुबह सिटी सेंटर स्थित पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव व पूर्व मंत्री लाखन सिंह वरिष्ठ कांग्रेसियों से मंत्रणा की।

चंबल किसी नेता विशेष का नहीं 

- Install Android App -

रवाना होने से पूर्व अजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल किसी नेता विशेष का गढ़ नहीं है। यह तो कांग्रेस का गढ़ है। अगर सिंधिया का गढ़ होता तो वे गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं हारते। अजय सिंह ने भाजपा पर तंज करते हुये कहा कि सरकार का दावा कर रही है कि किसानों की आय दोगुनी हो गई। जबकि वास्तविकता का किसानों के आंखों पूछने वाले कोई नहीं हैं। किसान प्याज सड़कों पर फेंक रहा है।

कांग्रेस के दरवाजे से सभी के लिए खुले हैं

अजय सिंह जबलपुर के भाजपा के पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के दर्द पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा स्वयं को सभी दलों से अलग होने का दावा करती थी। अब यह बीमारी भाजपा में हैं। इस प्रमाण बब्बू का दर्द हैं। बब्बू उस समय भी विधायक थे, जब मैं जबलपुर का प्रभारी मंत्री था, वो अच्छे इंसान हैं। अगर उन्होंने जान के खतरे की अंदेशा जताया है, तो उनकी सुरक्षा की गांरटी में लेता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।