jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहम मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से

IPL 2023 SRH vs RCB : हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच-मौसम का हाल और संभावित प्लेइंग इलेवन समेत अन्‍य सभी महत्‍वपूर्ण जानकारी। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज 18 मई को शाम 7.30 बजे से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 65वां मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। हैदराबाद जहां पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो वहीं आरसीबी के आईपीएल की प्वाइंट्स टेबल में 12 मैच में 12 अंक हैं। इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी 14 अंक के साथ प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाने के इरादे से उतरेगी।