jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

BREKING NEWS :: नौ साल की मासूम से दुराचार ‘मां का प्रेमी ही कर रहा था हरकत”

मकडाई एक्सप्रेस 24सतना| मासूम बच्चियों के साथ यौन दुराचार नई बात नहीं है, बेचारी बच्चियां हर कहीं इस शोषण का शिकार हो रहीं हैं। उनके साथ घरवाले ही ऐसी हरकत करते रहते हैं। यहां तक कि अब तो बच्चियों के पिता या भाई ही उन्हें अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। मजबूर बच्चियां शिकायत भी नहीं कर पातीं और कई बार तो शिकायत के बाद कोई कार्रवाई भी नहीं होती।

- Install Android App -

बच्चियों के साथ दुराचार का एक मामला तो ऐसा आया कि एकबारगी कोई विश्वास ही नहीं कर पाया। महज नौ साल की एक मासूम से उसकी मां का प्रेमी ही दुराचार कर रहा था। मां ने खुद इस काम में प्रेमी की सहायता की। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

अबोध बच्ची के साथ दुराचार

युवती अपने प्रेेमी के साथ भाग गई थी। वह अपनी बेटी को भी ले गई और प्रेमी के साथ पुणे में रहने लगी। यहां कुछ दिनों तक तो ठीकठाक चला लेकिन बाद में उसके प्रेमी ने नौ साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करना शुरु कर दिया। वह इस अबोध बच्ची के साथ दुराचार करने लगा।सबसे बुरी बात तो यह है कि पति को रोकने—टोकने की बजाए महिला ने इस हैवानियत में उसका पूरा साथ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला अपने प्रेमी से अपनी ही नौ साल की बेटी का रेप कराती थी। इसके लिए ये दोनों बच्ची को नशीली दवाई देते थे। मजबूर बच्ची के समक्ष यह सबकुछ सहने के अलावा और कोई चारा नहीं था।

मां व उसके प्रेमी की इस दरिंदगी का खुलासा

कुछ समय बाद बच्ची उसकी ननिहाल पहुंची तो उसने हिम्मत जुटाई और मां व उसके प्रेमी की इस दरिंदगी का खुलासा किया। यह बात जानकर हर कोई कांप उठा। खबर मिलने के बाद पीडि़ता का पिता भी आया और बच्ची के साथ हुई गलत हरकत की शिकायत करने थाने पहुंचा, पर उसकी कोई सुनवाई ही नहीं हुई। इस पर पिता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।