वन विभाग की 200 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कई वर्षों से विवादशनिवार को दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने सामने आ गए। इस बीच दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। वन विभाग की लगभग 200 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर चांचुल गांव के दो गुट लंबे समय से झगड़ रहे है। यह झगड़ा शनिवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। दोनों ही घायल अलग अलग पक्ष के है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक चांचुल गांव निवासी पप्पू गुर्जर और बीरबल गुर्जर के परिवारों के बीच गांव में वन विभाग की 200 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को लेकर दिनों पक्ष कई बार झगड़ चुके है। कुछ दिन पहले भी लाठियां चली। शनिवार को दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने सामने आ गए। इस बीच दोनों और से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में बीरबल गुर्जर पुत्र अजबे उम्र 40 साल और दूसरे पक्ष के हरिओम पुत्र पप्पू गुर्जर उम्र 20 साल को गोली लगी। सूचना मिलने पर पहाड़गढ़ और जौरा पुलिस मौके पर पहुँच गई। घायलों को जौरा अस्पताल लाया गया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।