jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

Big Breking News M.p : छात्रावास मेेे चलेे लाठी औेर डंडे मामला थानेेे पहुुंचा

निष्कासित छात्रों छात्रावास के भीतर शराबखोरी का प्रयास किया –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुुुर : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पुरुष देवेंद्र छात्रवास में फिर से मारपीट की घटना हुई। छात्र गुटों में विवाद हुआ। विवाद की वजह छात्रावास में बिना अनुमति निष्कासित छात्रों का प्रवेश था। निष्कासित छात्र के समर्थकों द्वारा जूनियर छात्रों पर वर्चस्व दिखाने को लेकर था। निष्कासित छात्रावास के भीतर शराबखोरी का प्रयास किया बताया जाता देर रात उक्त छात्र छात्रावास में जबरन घुस आए। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के भीतर शराबखोरी का प्रयास किया। इस बात को लेकर जब अन्य छात्रों ने जब विरोध किया तो उक्त छात्रों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद छात्रावास में रह रहे सहायक वार्डन व अन्य छात्रों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई तो विवाद की स्थिति बन गई। विरोध करने पर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच लात घूंसे चले।

पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ –

- Install Android App -

घटना की सूचना छात्रों ने सिविल लाइन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। हालांकि किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के पास मामला संज्ञान में आने की जानकारी लगने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अब सख्ती के मूड मे हैं। हॉस्टल में अवैध रूप से आ जा रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

कुछ माह पहले जांच में शराब की बोतले, ईंट, पत्थर और डंडे मिले थे –  

छात्रावास में अवैध गतिविधियों की शिकायत को लेकर कुछ माह पहले जांच की गई थी। इस दौरान देवेंद्र छात्रावास की छत और कमरों से विश्वविद्यालय प्रशासन को बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतले ईंट पत्थरों के ढेर राड, डंडे आदि मिले थे। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास में रह रहे तीन छात्रों को निष्कासित भी कर दिया गया। इसमें से दो छात्र फिर से छात्रावास में अवैध रूप से आने जाने लगे हैं जिसे लेकर यह विवाद की स्थिति बनी है।