jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा में बड़ा फर्जीवाड़ा, नगर निगम में मृतक और रिटायर्ड अधिकारी भी लगा रहे हाजरी

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर निगम के कर्मचारियों की सूची में अब भी मृतक और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के नाम दर्ज पाए गए हैं। संदेह है कि इन नामों पर फर्जी तरीके से नौकरी जारी रखी जा रही थी। बीते दो महीनों से लागू फेस अटेंडेंस प्रणाली के दौरान यह अनियमितता सामने आई है।

जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी वर्तमान में नामों की सूची को संशोधित और अपडेट करने की प्रक्रिया में जुटे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए फेस अटेंडेंस सॉफ्टवेयर लागू किया गया है, जिसका ट्रायल पिछले दो महीनों से जारी है। वर्तमान में नगर निगम पर 1,935 अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन का मासिक खर्च करोड़ों रुपये तक पहुंच रहा है। आशंका है कि इस सूची में मृत, सेवानिवृत्त या फर्जी नाम भी शामिल हो सकते हैं, जिसके कारण निगम पर हर माह अनावश्यक वित्तीय बोझ बढ़ रहा है।

- Install Android App -

अनियमितताओं की जांच के लिए समिति का गठन
निगम आयुक्त के निर्देशानुसार इस अनियमितता की जांच हेतु एक समिति गठित की गई है। समिति नगर निगम के नियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की वास्तविक संख्या का विस्तृत सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शीघ्र ही आयुक्त को सौंपी जाएगी। इस समिति में उपायुक्त रोशन सिंह बाथम, उपायुक्त कमलेश निरगुडकर तथा कार्यालय अधीक्षक मोहन नागदेव शामिल हैं।

जांच समिति कर रही है नामों की छंटाई
सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों के नाम पुरानी सूची से स्वतः शामिल हो गए हैं, जिनमें कुछ मृतक और सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम भी पाए गए हैं। वर्तमान में इनकी पहचान और छंटाई की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, निगम स्तर पर गठित जांच समिति इस संबंध में कार्य कर रही है, जिससे जल्द ही अद्यतन और सटीक सूची तैयार की जा सकेगी।

— सी.पी. राय, आयुक्त, नगर निगम