केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। नगर पालिका प्रशासन ने में रोड जेल रोड गांधी चौक सहित बाजार क्षेत्र के दुकान संचालक के लिए सीमा निर्धारित की है। दुकानदारों को निर्धारित सीमा में ही काउंटर रखने की हिदायत दी गई है। शनिवार को नगर पालिका आमला शहर में घूम कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
नगर पालिका कर्मचारियों ने दुकानदारों को समझाया कि वे निर्धारित सीमा का पालन करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित करने के लिए की जा रही है नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है मुख्य मार्ग रेंज ऑफिस के पास से रोड का चौड़ीकरण का नापने का कार्य शुरू किया गया, जिसमें कई घरों तक सरकारी जगह चली गई।
नगर पालिका कर्मचारियों ने लोगों को समझाया कि वे अपना अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर पड़ी रहता गिट्टी भी जप्त की गई और सड़क पर खड़े डीजे फोर व्हीलर वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई में राजस्व विभाग पुलिस विभाग नगर पालिका के कर्मचारी कार्रवाई कर रहे थे कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम के निदेश पर कार्रवाई की जा रही है।

