jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान महापंचायत की तैयारी : इटारसी में गूँजेगी किसान की आवाज़! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.25 करोड़ खातों में भेजे 1500 रुपए, बोले - बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी ... हरदा : रासेयो स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया बच्चे कानूनी रूप से बने साक्षर : विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन एकीकृत शासकीय मा. शाला, हरदाखुर्द म... आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. हंडिया : महाशिवरात्रि पर हंडिया में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब Big news : 'युवती इच्छाधारी नागिन' बनकर हुई गायब,बिस्तर पर मिले केंचुली और गहने CM मोहन यादव की लाडली बहनों को सौगात, खंडवा से 33वीं किस्त जारी की वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’

हंडिया : पंचकोशी यात्रा को लेकर हंडिया थाना में बड़ी बैठक,, 

थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ बनाई सुरक्षा रणनीति,,,,,

हंडिया।आगामी पंचकोशी यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना हंडिया में थाना प्रभारी श्री आर.पी. कवरेती द्वारा आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, आपातकालीन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में समाजसेवी अंवंतिका तिवारी,विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, सिद्धांत तिवारी, पंचायत सचिव ओमप्रकाश कलम, सरपंच लखनलाल भिलाला, उप सरपंच शरण तिवारी एवं सदर रफीक खान विशेष रूप से मौजूद रहे।

- Install Android App -

थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने कहा —

“पंचकोशी यात्रा एक विशाल धार्मिक आयोजन है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाएगी और किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ करने की मांग रखी।बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि

हंडिया पुलिस पंचकोशी यात्रा को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में है।