jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी गेहूं उपार्जन पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह ... हरदा : नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन ने पक्षियों के लिए लगाए सकोरे हरदा : ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था व नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण स... हरदा : सम्पत्तिकर, जलप्रभार व अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में मिलेगी छूट हरदा : जिले में नरवाई/पराली जलाने पर प्रतिबंध नीमच: समोसे में कॉकरोच मिलने के बाद ‘सम्राट नाश्ता सेंटर’ पर फूड विभाग का छापा हरदा : कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिक युवती का अपहरण फिर रेप रहटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया ,... CM यादव का बड़ा ऐलान: किसानों को गेहूं पर ₹40 प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस देगी राज्य सरकार भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ पालक संघ का प्रदर्शन UPSC Result 2025 में एमपी का जलवा, भोपाल के ईशान भटनागर बने AIR-5

हंडिया : महाशिवरात्रि पर हंडिया में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब

श्री रिद्धेश्वर मंदिर में 15 फरवरी को होगा भव्य महाशिवोत्सव एवं पालकी यात्रा,,,

हंडिया।मां नर्मदा के दक्षिण तट पर स्थित प्राचीन श्री रिद्धेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाशिवोत्सव एवं पालकी यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे हंडिया क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

श्री रिद्धेश्वर महाआरती समिति, हंडिया द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह आयोजन

रविवार, 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

दोपहर से शुरू होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

दोपहर 12 बजे से भगवान महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद भगवान रिद्धेश्वर की भव्य पालकी यात्रा नगर भ्रमण पर निकाली जाएगी।

यह पालकी यात्रा

शाम 4 बजे से 7 बजे तक

श्री रिद्धेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर

श्री नर्मदा मंदिर, श्री शंकर मंदिर, पुराना थाना क्षेत्र होते हुए

- Install Android App -

खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से गुजरते हुए

पुनः श्री रिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा, आरती एवं जयघोष से पूरे नगर को शिवमय कर दिया जाएगा।

रात्रि 8 बजे महाआरती, 12 बजे महाअभिषेक

रात्रि 8 बजे भगवान रिद्धेश्वर की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।

इसके बाद रात्रि 12 बजे महाअभिषेक होगा, जिसमें श्रद्धालु जल, दूध, बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

शिवभक्तों से अपील

श्री रिद्धेश्वर महाआरती समिति ने समस्त शिवभक्तों से अपील की है कि वे इस दिव्य आयोजन में सपरिवार उपस्थित होकर शिव आराधना व शिवोत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

इस महाशिवरात्रि पर हंडिया एक बार फिर

“हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष से गूंज उठेगा।