jhankar
ब्रेकिंग
हरदा वृत्त में सघन विद्युत चेकिंग अभियान, 186 प्रकरण दर्ज जिला कलेक्टर, हरदा द्वारा गठित नैदानिक दल ने ग्रामों में सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया। त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित गणेशोत्सव में झांकी-पंडाल की बिजली साज-सज्जा के लिए अस्थाई कनेक्शन जरूरी हंडिया : त्योहारों से पहले हंडिया में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति ने तय किए कई अहम मुद्दे,,,, पंचायत उप निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक 14 सितम्बर को हरदा आयेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 11 सितम्बर को मांदला में लगेगा शिविर कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर बुनियादी व्यवस्थाए देखीं रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ में 164 आवेदको का प्राथमिक चयन हुआ हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू

गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती मनाई गई

हरदा : ग्राम गोंदा गांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीम राव अम्बेडकर जी की हर साल 14 अप्रैल को मनाई जाती हैं और इस बार 135वि जन्म जयंती मनाई गई जिसमें जिला अध्यक्ष गणेश मर्सकोले ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के महू में हुआ था

- Install Android App -

और उन्होंने कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो,और संघर्ष करो और सभी को समानता का अधिकार मिले और जिसमें ग्राम सरपंच राकेश कलवानिया ने भी बताया बाबा साहब ने सभी को एक जुट रहने के लिए बताया गया और उन्होंने सभी वर्गों को अधिकार दिलाया है आज संविधान में लिखा गया है और ग्राम के कुछ विकाश कार्यों के बारे मे बात की गई और कुछ नए कार्य करने पर भी चर्चा की गई

जिसमें वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ जिला हरदा जिला अध्यक्ष गणेश मर्सकोले एवं जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे एवं ग्राम सरपंच राकेश कलवानिया, सचिव धर्मेंद्र लाठी, आंगनवाड़ी सायहिका मनीषा शर्मा, सबीना खान,लक्ष्मीबाई गोस्वामी, और अन्य ग्रामीण जन सभी ने बाबा साहब के नारे लगाए और शत शत नमन किया