jhankar
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा  भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा

हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम

हंडिया /हरदा : 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सिनर्जी संस्थान के युवालय प्रोग्राम हंडिया सेंटर के अंतर्गत फील्ड चिराखान में युवाओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में युवाओं के साथ मिलकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प एवं पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सभी ने 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

इस कार्यक्रम में अलग-अलग फील्ड के युवा साथी शामिल हुए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं प्रेरणादायक जनगीत से की गई तथा सभी युवाओं ने अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बाबासाहेब के जीवन, संघर्ष और उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई। वीडियो के माध्यम से शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान के महत्व को समझाया गया।

- Install Android App -

इसके पश्चात युवाओं को दो समूहों में बांटा गया। उन्हें जातिगत भेदभाव को कैसे खत्म किया जा सकता है तथा शिक्षा से अधिक से अधिक लोगों को, विशेषकर लड़कियों को कैसे जोड़ा जा सकता है जैसे विषयों पर चर्चा के लिए प्रश्न दिए गए।

युवाओं ने अपने-अपने समूह में आपस में चर्चा कर चार्ट शीट पर अपने सुझाव लिखे और पूरे समूह के सामने प्रस्तुत किए।

अंत में युवाओं ने अपनी सीख साझा करते हुए अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन समूह फोटो के साथ किया गया।