के के यदुवंशी
सिवनी मालवा।स्थानीय सीताराम मंदिर परिसर में माहेश्वरी समाज की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक विषयों पर चर्चा के बाद समाज के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।
सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम सारडा उपाध्यक्ष प्रकाश साबू सचिव सचिन महेश्वरी सहसचिव दीपक राठी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सारडा एवं मीडिया प्रभारी विनीत राठी को चुना गया।
कार्यकारिणी में चंद्र गोपाल महेश्वरी, जगदीश राठी, राधा रमन खडलोया, श्याम सुंदर सारडा, संपत सारडा, ओम प्रकाश सारडा, हरी खडलोया, गिरधर टावरी, प्रदीप टावरी और विकास माहेश्वरी को शामिल किया गया।
बैठक के अंत में उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

