jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एकतरफा प्रेम में साजिश और हत्या : शादी रोकने के लिए पड़ोसन ने रची खौफनाक साजिश, मेहंदी लगाने के बहाने दुल्हन पर फेंका तेजाब

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।  देश की राजधानी के गोकुलपुरी इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ‘एकतरफा प्यार’ और ईर्ष्या के जुनून ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इंदिरा विहार में एक युवती ने अपनी ही पड़ोसन, जिसकी कुछ ही दिनों में शादी होने वाली थी, के चेहरे पर तेजाब फेंक कर उसे बुरी तरह झुलसा दिया।

मेहंदी के बहाने घर में प्रवेश और किया दुल्हन पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती (21 वर्ष) की आगामी 19 अप्रैल को शादी होने वाली थी और घर में उत्सव का माहौल था। आरोपी युवती, जो पड़ोस में ही रहती है और पीड़ित परिवार से परिचित थी, 14 अप्रैल की दोपहर मेहंदी लगाने के बहाने उनके घर पहुंची। जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अपने साथ लाए तेजाब से दुल्हन के चेहरे पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुकी थी। आनन-फानन में पीड़िता को जीटीबी (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वारदात के पीछे की वजह- एकतरफा लगाव और जलन

- Install Android App -

पुलिस की शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है वह हैरान करने वाला है। बताया जा रहा है कि जिस युवक से पीड़िता की शादी तय हुई थी, आरोपी युवती भी उसी से प्रेम करती थी। वह किसी भी कीमत पर इस रिश्ते को रोकना चाहती थी। जब उसे लगा कि शादी रोकने का कोई और रास्ता नहीं बचा है, तो उसने दुल्हन की खूबसूरती और उसके भविष्य को बर्बाद करने की यह खौफनाक साजिश रची।

पढ़ी-लिखी आरोपी और पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी युवती और उसकी बहन का उनके घर आना-जाना था। परिजनों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी शिक्षित है और हाल ही में उसने प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर भी दिए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पड़ोस में रहने वाली लड़की इतनी बड़ी दुश्मन बन जाएगी। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिमाकत न कर सके।

पुलिसिया कार्रवाई और कानूनी स्थिति

गोकुलपुरी थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले में एसिड अटैक से संबंधित सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित होने के बावजूद आरोपी के पास तेजाब कहां से आया।