अलीगढ : उत्तर प्रदेश के अलीगड़ जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को भेस के लिए चारा काटने गई थी। बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 12 वर्षीय बालिका से गेहूं के खेत में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
साधु आश्रम चौकी क्षेत्र में 12 वर्षीय बेटी 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे भैंस के लिए चारा काटने खेतों पर गई थी। वहां पहले से मौजूद बंगाली खां ने बालिका को अपने पास बुलाया। रुपये का लालच देकर पास बिठा लिया। इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा।
कुछ देर बाद वह भूसा लाने खेतों पर बालिका कि मां पहुंची तो गेहूं के एक खेत में पड़ी उनकी बेटी रो रही थी। पूछने पर उसने दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। इस पर वह बेटी को लेकर घर लौटीं और परिवार वालों को सारी जानकारी दी। इसके बाद बालिका के घर वालो ने आरोपी को पकड़कर कुटाई कर दी। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)