jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Big News : कुएं में मोटर निकालने उतरे तीन युवक जहरीली गैस से हुए बेहोश, अस्पताल में समय से नही मिला इलाज, हुई तीनो की मौत

U.P : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दर्दनाक घटना घट गई। मिली जानकारी के अनुसार कुएं में मोटर निकालने उतरे तीन युवक जहरीली गैस के शिकार हो गए । और तीनो बेहोश हो गए। परिजनो के द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उन्हें समय से इलाज नही मिला। तीनो की मौत हो गई। जिसमे दो सगे भाई थे।

बीते बुधवार सोनभद्र के बिजवार गांव में दीपक गुप्ता और उनके भाई सूर्य प्रकाश गुप्ता और इनके पड़ोसी बलवंत प्रजापति कुएं में मोटर निकालने गए थे। इसी दौरान कुएं में गैस रिसने की वजह से तबीयत खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे उन्हें पलंग कुएं में डालकर निकाला था। उनकी हालत को देखते हुए तत्काल सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उस वक्त अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद नहीं थे।

- Install Android App -

अस्पताल की लापरवाही से गई तीनो की जान,परिजनो ने किया हंगामा –

मीडिया रिपोर्ट की माने तो अस्पताल में जब कर्मचारी पहुंचे तो वहां पर ऑक्सीजन तक की व्यवस्था भी नहीं थी। यही नहीं डॉक्टर जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने भी उनका प्राथमिक इलाज और कोई दवाई देने के बजाय उन्हें रेफर करने लगे।, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल में अगर इन तीनों को समय से इलाज मिल जाता और डॉक्टर समय से मौजूद होते तो इन तीनों की ही जान बचाई जा सकती थी। लेकिन अस्पताल में हर कदम पर लापरवाही देखने को मिली।

इस मामले में अब मृतक दीपक गुप्ता के बहनोई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी के चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 304 । गैर इरादत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।