jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Big News: खबरों से बौखलाकर बीएमओ वर्मा की पत्रकारो को खुलेआम धमकी, 10 लाख रख लेना कोर्ट से मानहानि का नोटिस भेजूंगी !

पत्रकार के द्वारा खबर छापने पर नाराज बीएमओ ने पत्रकार की बहन जो की स्वास्थ विभाग में है पदस्थ फोन लगाकर दी धमकी –

बैतूल /मुलताई: देश के चौथे स्तंभ को किस तरीके से अधिकारियों के द्वारा अपने पद का रौब दिखाते हुए कुचला जाता है। इसका जीता जागता उदाहरण आपको मध्यप्रदेश के मुलताई में देखने को मिलेगा। एक पत्रकार ने विभाग की खबर लगाई तो विभाग के अधिकारी ने अपने अधीनस्थ काम करने वाली एक महिला जो की पत्रकार की बहन है उसको टारगेट कर धमकी दी गई। भाई को समझा लो नही तो कोर्ट से नोटिस भेजूंगी। वो भी दस लाख रुपए।

- Install Android App -

पूरा मामला – बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील के अंतर्गत आने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर व्योमा वर्मा के द्वारा पत्रकार मनीष राठौर के परिवार वालों को सिर्फ इसलिए धमकी दी जा रही है । क्योंकि वह पत्रकार उसके क्षेत्र में हो रही स्वास्थ्य अनियमितता को लेकर प्रतिदिन आवाज उठा रहा है । उसकी आवाज को कुचलना के लिए प्रशासनिक अधिकारी अपना रौब दिखाते हुए पत्रकार के परिवार में पदस्थ कर्मचारियों को धमकी दे रही है कि आपका भाई यदि एक भी नेगेटिव न्यूज़ छापेगा तो मैं मानहानि का केस करूंगी और वह 10 लाख रुपए अपनी जेब में रख ले ।

क्या यह पत्रकार की स्वतंत्रता का हनन नहीं है ? क्या यहां देश के चौथे स्तंभ को कुचलना का काम नहीं है ? क्या किसी अधिकारी के द्वारा पत्रकार को इस प्रकार से धमकी देना सही है ? जैसा कि आप रिकॉर्डिंग में साफ़ सुन सकते हैं की सरकारी कुर्सी के नशे में चूर भैंसदेही बीएमओ के द्वारा पत्रकार को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है ।
जब पत्रकार अपनी खबरों को नहीं रोकता है तो बीएमओ के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बयान जारी करते हुए एक खोजी पत्रकार की छवि धूमिल करने में लग जाती है । जब स्वास्थ्य विभाग में बैठे हैं इस प्रकार के अधिकारी एक पत्रकार को दबाने का भरसक प्रयास करते हैं और वह अपनी खबर नही रोकता है, अपनी कलम चलाना बंद नही करता है तो उसके परिवार वालों को भी प्रताड़ित करने से बीएमओ मैडम बाज नहीं आती है । वही मुलताई के पत्रकारों ने बी एम ओ के अभद्र व्यवहार की कलेक्टर एसपी को लिखित शिकायत की है।

इधर सोशल मिडिया पर वायरल विडियो आडियो के संबध में बीएमओ बर्मा को काल कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन संपर्क नही हो पाया।