jhankar
ब्रेकिंग
फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान प्रदेश में राइस मिल उद्योग संकट में, 700 मिलें बंद होने से बढ़ी चिंता! पीथमपुर में विस्फोट से 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड द्वारा कचरा निपटान में हुआ हादसा गोरस मोबाइल ऐप से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा भोपाल में 11 तोला सोने की लूट की साजिश, डॉक्टर की महिला मित्र ने प्लान किया था, दो गिरफ्तार जबलपुर में एडवांस धनुष तोप का सफल ट्रायल, अब पोकरण में होगा परीक्षण आखिरकार हो गया बिहार में नीतिश युग का अंत...अब राज्य में भगवा सरकार सहारनपुर में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगा लहराकर जनता ने किया स्वागत

BIG News : पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

रंग बदलते नेताओं ने अब पार्टियां भी बदलनी शुरु कर दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ रंग बदलते नेताओं ने अब पार्टियां भी बदलनी शुरु कर दी है। ऐसा ही माहौल अब प्रदेश की राजनीति में देखने को मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो रही है कि लगातार एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर (BJP)भाजपा ज्वाईन कर रहे है।इससे साफ जाहिर होता हैं कि या ये नेता स्वहित के लिए कांग्रेस छोड़ी या इन्हे यहां से अब कोई उम्मीद नही है।

वहीं अभी कुछ दिन पूर्व ( Congress) प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी यही आशंका जता चुके थे जिन्हे जाना है वह जल्दी चले जाए हम नई युवा कांग्रेस बनायेंगे। इधर सीएम डा. मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर तंज कसा था कि अब प्रदेश  कांग्रेस  मुक्त हो रहा है।

पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर व राजाराम त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर, पूर्व महापौर प्रत्याशी मनीष तिवारी, रवींद्र सिंह सेठी समेत कई नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। ये सभी नेता गुरुवार सुबह राजधानी में भाजपा कार्यालय पहुंचे,  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा के न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी समेत अनेक नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद हैं। सदस्यों की भीड़ बढ़ने पर सदस्यता अभियान कुछ समय के लिए रोकना पड़ा

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका 

यह बात सही है कि जब मुख्यमंत्री का पद भार मोहन यादव ने ग्रहण किया है तब से कांग्रेस में जरुर उथल पुथल हो रही है अनेक वरिष्ठ नेता कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।
अब भाजपा पार्टी का कुनबा अप्रत्याशित तरीके से बढ़ता जा रहा है। इधर कांग्रेस में नेता की भगदड़ी मची हुई हैं। आज दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मप्र के लोकसभा शेष प्रत्याशियों की सूची जारी होना है। यहां प्रदेश में नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है।विंध्य क्षेत्र से कांग्रेस को यह बड़ा झटका लगा है।

विंध्य के  नेताओं ने ली सदस्यता

 

01 – यादवेंद्र सिंह – पूर्व विधायक

2- सुधीर सिंह तोमर– पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सतना

- Install Android App -

3- पुष्कर सिंह तोमर–पूर्व महापौर सतना

4- रविन्द्र सिंह सेठी–वरिष्ट कांग्रेस नेता

5- रमाकांत शुक्ला–पूर्व सीएमओ

6- यातेन्द सिंह –पूर्व जिला पंचायत सदस्य नगौद

7-संजय सिंह–जिला पंचायत सदस्य सतना

8-देवदत्त सोनी–जिला पंचायत सदस्य मैहर

9-फूल सिंह टेकाम- पूर्व डीएसपी सतना

10-नगेन्द्र सिंह लल्लू –पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मैहर

11-मोलाई राम चौधरी–पूर्व मन्डी अध्यक्ष मैहर

12-देव राज सिंह पटेल पूर्व सांसद रीवा