jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया

हरदा : टिमरनी विकासखंड के तहसील रहटगांव के वनाँचल के ग्राम बड़झिरी मे शनिवार को अचानक आग लगने से 08 परिवारो के बसें घर जल गए, आगजनी की इस दुखद घटना मे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ो के अलावा कुछ नहीं बचा, पूर्ण रूप से घर जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपडे, बर्तन सभी आगजनी मे नष्ट हो गए।

- Install Android App -

इस दुखद घटना से आहत होकर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी श्री संजीव कुमार नागु ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारो को तात्कालिक सहायता के रूप मे खाद्यान्न, बिस्तर एवं कपड़ो की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की एवं परिवार के सदस्यों को सहायता के रूप मे महिलाओ को साडी,

पेटीकोट, ब्लाउज एवं पुरुषो को धोती, बिछाने की दरियाँ, ओढने के कम्बल व अनाज, आटा, गेहूं, दाल, चावल, तेल, मिर्च व नमक मसालो की खाद्यन किट प्रदान की। इस दौरान शासकीय अनुदान आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया गया।