jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News : फिल्मी दुनिया के इस मशहूर अभिनेता का हुआ निधन, 500 फिल्मों में निभाया था किरदार

मुंबई : हार्ट अटैक से हुआ दिग्गज अभिनेता Actor Kundara Johny dies का निधन – यह बुरी खबर सामने आ रही । जानकारी की मानें तो सीने में दर्द के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार (18 अक्टूबर) सुबह 10 बजे कोल्लम कडापक्कडा स्पोर्ट्स क्लब में जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं, दोपहर 3.30 बजे फैमिली उनकी बॉडी घर ले जाएगी। कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे कांजीराकोड के सेंट एंथोनी चर्च में किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी स्टेला हैं, जो कोल्लम के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।


Actor Kundara Johny dies from heart attack मलयालम एक्टर कुंद्रा जॉनी ने 23 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1979 में आई मलयालम फिल्म निथ्या वसंतम में 55 साल के शख्स का किरदार निभाते हुए अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने गॉडफादर (1991), इंस्पेक्टर बलराम (1991), आवनाझी (1986), राजविन्ते माकन (1986), ओरु सीबीआई डायरी कुरिप्पु (1988), किरीडोम (1989), ओरु वडक्कन वीरगाथा (1989), सामूहम (1993), चेंकोल (1993), आराम थम्पुरन (1997),वर्नपाकिट्टू (1997) जैसी कई कई फिल्मों में काम किया।

- Install Android App -

500 फिल्मों में कुंद्रा जॉनी ने किया काम –

एक्टर कुंद्रा जॉनी ने अपने 4 दशक के लंबे करियर में करीब 500 फिल्मों में काम किया। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा कि जॉनी ने अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर के दौरान 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। बता दें कि कुंद्रा जॉनी ज्यादातर अपने निगेटिव रोल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मलयामल के साथ तमिल फिल्मों में भी काम किया था।