jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

Big News : एक आदमी की दो घर वाली अब बन गया जी का जंजाल, पति की प्रापर्टी पर हक अधिकार के लिए दोनो में चले लात घुसे, तमाशा देखते रहे लोग

राजस्थान के बारां में एक शख्स की दो पत्नियां अपने-अपने हक की खातिर एक दूसरे से ही भिड़ गईं। शुरुआत में दोनो एक पति से खूब प्यार करती थी। उसका ख्याल रखती थी। लेकिन समय के साथ परिस्थिति बदली और अब बेचारे पति के जीवन में दो पत्नियां जी का जंजाल बन गई। वो भी जमीन के लिए।

बीच सड़क पर मारपीट –

दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. लात घूंसे चले, एक दूसरे के बाल नोंचे. यहां तक कि चाकूबाजी भी हुई. वहीं, दूर खड़ा पति उन्हें बेबस होकर देखता ही रहा. वो कुछ भी नहीं कर पाया. घटना कवाई थाना क्षेत्र के आमापुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों पत्नियां संपत्ति पर अपना हक जमाने के लिए आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी महिला पर नाक, पीठ व पेट पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

प्रॉपर्टी पर हक जमाने को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां –

इस मामले पर थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि आमापुरा गांव निवासी उम्मेदसिंह मीणा की पहली पत्नी अनीता बाई गांव में रहती है. जबकि, वह खुद दूसरी पत्नी बिट्टू के साथ बारां में रहता है. दोनों पति-पत्नी कुछ समय पहले आमापुरा गांव में आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि संपत्ति पर बराबरी का हक जताने को लेकर शनिवार को बारां से उम्मेदसिंह की दूसरी पत्नी बिट्टू व उसकी पहली पत्नी अनीता बाई के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान आवेश में आकर बिट्टू ने अनीता पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें अनिता को नाक, पेट एवं पीठ पर चोटें आई हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल अनीता को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया है।

खबर स्तोत्र – निर्भीक खबर