jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

Big News : बिल्डिंग में हुआ भयानक विस्फोट, 4 की गई जान, 3 गंभीर घायल, मकान में चल रहा था कारखाना

मेरठ : युपी के मेरठ में मंगलवार सुबह करीब 7 जे साबुन फैक्ट्री में तेज विस्फोट हुआ और पूरी बिल्डिंग जमींदोज गई। धमाके के कारण बिल्डिंग के अंदर और बाहर सात लोग झुलस गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। इनमें दो पड़ोसी भी शामिल है। तेज धमाके के बाद पूरा इलाका दहल गया और ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। आसमान में कई मीटर ऊंचाई तक धुएं और धूल का गुबार दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर दौड़ी। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया और 7 लोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि डीएम मेरठ दीपक मीणा की है।

- Install Android App -

बताया जा रहा है की बिल्डिंग में साबुन बनाने का सामान और कुछ मशीन थी, जिनमें विस्फोट हुआ है। घटना को लेकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बिल्डिंग में पटाखे और विस्फोटक बनाने का काम किया जा रहा था। इसी के कारण तेज धमाका हुआ है।
घटनास्थल पर कुछ विस्फोटक पदार्थ भी मिला है। फिलहाल फिलहाल मलवा हटाने और बाकी छानबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड भी फिलहाल बचाव कार्य में लगी है। पुलिस प्रशासन के अवसर मौके पर जमे हुए है।

पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए काम कर रहे थे। बुलडोजर मंगाकर मलवा हटाने का काम किया जा रहा था। मलबे के नीचे ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ हो सकते हैं। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।