jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News : महिला ने तीन बेटियों समेंत लगाई फांसी, मां और दो बेटी की मौत एक गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के सहित मौत को गले लगाया हैं इस प्रयास में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई और तीसरी बेटी का उपचार चल रहा है।

नही मिला सुसाईड नोट

- Install Android App -

घटना राजधानी की बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र की है। घटना के दौरान स्वजनों ने फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उन्हे बचाने का प्रयास किया तब तक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो चुकी थी। तीसरी बेटी का बचा पाए जिसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट न मिलने की वजह से फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

महिला सहित दो बेटी की मौत तीसरी का चल रहा उपचार

मामले की जानकारी देते हुए गुनगा थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के रोंडिया गांव में संगीता उम्र 28 वर्ष महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह घरवालों ने उसे और उसकी तीन बेटियों को फंदे पर लटकते देखा। परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने चेक कर महिला और उसकी दो बेटियों आराध्या उम्र 5 वर्ष और श्रष्टि उम्र डेढ़ साल को मृत घोषित कर दिया। तीसरी बच्ची मनु ,ढाई वर्ष की सांसें चल रही थीं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।