jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

Big News: मासूम के साथ हैवान ने की हैवानियत, ढाई साल की बच्ची से रेप फिर ईंट से कुचलकर हत्या का प्रयास

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बुलढाणा में एक ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद ईंट से कुचलकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया।

इस मामले में पुलिस ने 17 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. घायल बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारादत हुई. इसके बाद बच्ची के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया. इसके बाद पीड़ित बच्ची को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना को अंजाम 17 साल के एक नाबालिग लड़के दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 23 नवंबर दोपहर 3 बजे के आसपास बताई जा रही है. गांव में रहने वाला 17 साल का नाबालिग लड़ा बच्ची को चॉक्लेट का लालच देकर एक जर्जर मकान में गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद ईंट मारकर बच्ची की हत्या करने की भी कोशिश की गई. बच्ची बेहोश हो गई और वो उसे मृतक समझकर वहां से चला गया |

ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या का प्रयास –

- Install Android App -

बच्ची जब काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया. इस दौरान जब वो गांव में बने जर्जर मकान के पास से गुजरे तो उन्हें कुछ रोने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने उस मकान की कुंडी खोलकर देखा तो बच्ची घायल अवस्था में लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी. तुरंत ही उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अकोला के सिविल अस्पताल रेफर किया गया |

पुलिस ने 17 साल के आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार किया –

इस मामले पर एसपी सुनील कडसने का कहना है कि ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या करने के प्रयास में गांव के ही एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है. आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर स्त्रोत्र @आज तक