jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News : म.प्र. में मोहन यादव मुख्यमंत्री और जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला 2 उपमुख्यमंत्री |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : सात दिनो की रस्साकसी के बाद भाजपा ने म.प्र. में सीएम के नाम की घोषणा कर लोगो को चौंका दिया। एक ऐसा नाम जिसकी किसी को रत्ती भर भी उम्मीद नही थी। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया। मोहन यादव का नाम आने पर राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई किसी को इनकी उम्मीद नही थी | जबकि शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्या सिंधिया, नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा मुख्यमंत्री पद की दौड़ मे शामिल थे| चुनावी चाणक्य भी शिवराज सिंह चौहान और प्रहलाद पटेल पर अपनी मुहर लगा रहे थें | मगर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मोहन यादव के नाम से सभी को चौका दिया। आज भाजपा ने उन पर अपना भरोसा जताया और प्रदेश की कमान उन्हे साैंंपी है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव, जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला ये 2 उपमुख्यमंत्री और नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हे शुभकामनाएं दी। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। अपने स्वभाव से तेज तर्राट माने जाते हैं। संघ के बेहद करीबी माने जाते है। पूर्व में शिवराज कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

मोहन यादव ने 1982 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री, 1986 में विभाग प्रमुख रह चुके हैं। 1988 में वो ABVP मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री रहे।  2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगमए भोपाल के अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्ज रहे। वे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। 2013 में वे पहली बार विधायक चुने गए। 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए और 2023 में तीसरी बार। इसी के साथ अब वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।