jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Big News Mp: चाकू की नोंक पर नकाब पोश बदमाशों ने कर्मचारियो से ढाई लाख रुपये की लूट की !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं बदमाश सरेआम लूट कर रहे है | एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियो से चाकू की नोंक पर बदमाशो ने रुपये लूट लिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बाणगंगा थाना टीआई नीरज बिरथरे ने बताया की विशाल पुत्र दिलीपसिंह चंद्रावत निवासी स्कीम 74 विजयनगर के साथ लूट हुई है। विशाल ने थाने मे लिखित शिकायत  पुलिस को बताया वह पिरामिड फिन सर्व प्राइवेट लीमिटेड कंपनी में सेल्स आफिसर है | उनके साथ लूट की घटना 6 दिसंबर की रात को हुई। विशााल ने बताया कि वह अपने साथी महिपाल देवडा के साथ बाइक के साथ बाइक – Mp 13 EZ 5964 से लौट रहा था। वह अन्नू निवासी पालिया के रात करीब 9 बजे कैश लेकर आ रहा था। उसका साथी महिपाल भी बाइक – MP 14 NE 3686 से आ रहा था। पालिया रोड़ पर अचानक दो बाइक पर चार बदमाश आए और इंदौर रोड़ के बारे में पूछने लगे।

- Install Android App -

चारों ने नकाब बांध रखा था। नकाबपोश बदमाशो ने विशाल और महिपाल को रोककर चाकू अड़ाया और धमकाते हुए उनका बैग फोन छीनकर फरार हो गए। विशाल के बैग में 1 लाख 15 हजार रुपये कैश और महिपाल से 1 लाख 17 हजार रुपये थे। बदमाशो नेे उनकी बाईक की चाबी लेकर वहां से फरार हो गए। किसी तरह से दोनो बाईक को धकियाते हुए पास के पेट्रोल पंप तक आए जहां के कर्मचारियो को अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। अपनी कंपनी के मैनेजर शुभम गौतम को बुला कर थाना में शिकायत की। पुलिस ने घटना की तस्दीक की साक्ष्य मिलने के बाद सोमवार रात अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। टीआइ के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।