jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Big News: सोहागपुर में 128400 की अवैध शराब एवं निर्माण सामग्री बरामद एक आरोपी गिरफ्तार !

कलेक्टर की जनसुनवाई पर हुई कार्रवाई –

- Install Android App -

के. के. यदुवंशी – सिवनी मालवा : अवैध शराब पर कार्रवाई की गई कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने तुरंत प्रभारी सब इंस्पेक्टर आर. एस. राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर सोहागपुर टीम रवाना की अनावेदक संतोष पिता शरसिंह निवासी रानी पिपरिया तहसील सोहागपुर की जनसुनवाई में अवैध शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी उसके रिहायसी मकान की तलाशी विधिवत तलाशी लेने पर अवैध हाथ भट्टी मदिरा अपने कब्जे में रखने से उसका यह कृत्य मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क का दंडनीय अपराध होने से हिरासत में लिया वही मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने से बंगाली कॉलोनी नाले से 1200 किलोग्राम महुआ लहान एवं शराब निर्माण सामग्री एवं 42 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई कार्यवाही में टीम के नगर सैनिक मदन गिरी दशरथ पटेल आरक्षक देवेंद्र पाटिल शामिल रहे प्रभारी सब इंस्पेक्टर आर एस राठौड़ ने बताया जप्त सामग्री की कीमत 128400 के लगभग है जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर ने बताया जिलेभर में लगातार कार्यवाही से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई चलती रहेगी।