jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Bhopal News: सचिव मदरसा बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा आयोजन के निर्देश जारी |

भोपाल : सचिव, मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा 5वीं और 8वीं की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव ने बताया है किम.प्र. मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं राज्य शिक्षा केन्द्र से डाईस कोड प्राप्त मदरसों की वार्षिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पूर्व वर्ष की भांति राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देश एवं समय सारणी अनुसार आयोजित होंगी। इसकी सूचना प्रदेश के समस्त मदरसों को बोर्ड द्वारा दी जा चुकी है।

- Install Android App -

मदरसा बोर्ड द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्माण राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए गए ब्लूप्रिंट अनुसार मदरसा स्तर पर कराकर अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन उपरांत हर कक्षा के प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्रों की एक-एक प्रति बी.आर.सी. कार्यालय में अनिवार्यतः जमा कराई जाए। समस्त मदरसे अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मदरसा प्रभारी एवं बी.आर.सी. कार्यालय के सतत् संपर्क में रह कर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार समय सीमा में पूर्ण करायें। जिन मदरसों को डाईस कोड आवंटित नहीं हुआ है, वह मदरसा बोर्ड की मान्यता के आधार पर अपने जिला शिक्षा केन्द्र से डाईस कोड आवंटित कराने के लिये शीघ्र संपर्क करें।