ब्रेकिंग
देश की जनता के लिए जानना बहुत जरूरी 23 मार्च को शहीद दिवस क्यो कहा जाता है!  सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ... हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित: नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति हरदा: पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना प्रभावित परिवारों को एनजीटी के आदेश अनुसार किया गया भुगतान:  13 मृतकों... नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा की सुश्री शीतल भलावी मुख्य नगरपालिका अधिकारी का निंदा प्रस्ताव पारित, स... Navodaya Class 6th Result 2025: तुरंत चेक करें अपना नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं का रिजल्ट, ये है डायरे... Ladli Behna Yojana 3.0: मध्य प्रदेश सरकार जल्द शुरू कर सकती है लाडली बहना योजना का तीसरा चरण, वंचित ... पत्रकारों से पुलिस नहीं पूछ सकती उनके सूत्र – SC

Big News: स्कूल के लिए निकली तीन छात्राए घर वापस नही लौटी परिजनों ने थाने में की शिकायत !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 टीकमगढ़ : शहर के शिशु मंदिर स्कूल मे कक्षा 9 वी की छात्राएं गुरुवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी और देर शाम को घर पर वापिस नही आई। अपने जान पहचान मित्र रिश्तेदारो से पूछताछ पर भी पता नही चलने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस मामला दर्ज कर तीनों छात्राओ की खोज शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर शहर में विनोद कुंज मोहल्ले की रहने वाली संगीता अहिरवार ने मेरी बेटी ज्योति अहिरवार गुरुवार की सुबह 10 बजे उसकी बड़ी बहन नेहा को अस्पताल खाना देने गई थी। इसके बाद वह स्कूल चली गई। जब वह स्कूल की छुट्टी शाम 4 बजे के बाद घर पर नही आई तो मैने अपने आस पास और रिश्तेदारोें को फोन पता किया मगर कुछ जानकारी नही मिली। वहीं ज्योति की सहेली मुस्कान के घर फोन किया तो उसके पिता रामकिशोर रैकवार ने भी बताया कि उनकी बेटी भी सुबह से स्कूल गई और शाम तक घर वापिस नही आई। इसके साथ ही मुस्कान की सहेली वर्षा पुत्री मनोज प्रजापति घर वापिस नहीं आई है।इस प्रकार शहर की तीन किशोरियों के लापता होने पर उनके परिजन भी परेशान हो रहे हैं। पुलिस अब छात्राओ को खोजने में जुट गई पुलिस की तीन टीम बनाई गई है जो अपने अपने स्तर पर खोज करेगी।