jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

Big News: 40 वर्षीय युवक की नदी में डूबकर हुई मौत, रेस्क्यू टीम चार दिन से ढूंढ रही थी युवक को !

इंद्रावती नदी में मछली पकड़ रहा था युवक, चार दिन से ढूंढ रहे थे परिजन –

दंतेवाड़ा (CG): छत्तीसगढ़ केदंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना अंतर्गत ग्राम जरावाया की इंद्रावती नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। युवक की पहचान बदरू कश्यप 40 वर्ष के रूप में हुई है। परिजन के द्वारा पिछले चार दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी और आज शनिवार सुबह उसका शव इंद्रावती नदी में मिला।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बदरू कश्यप निवासी ग्रासम जरावाया बुधवार की शाम मछली पकड़ने इंद्रावती नदी घाट पर गया था. इसके बाद वह घर नहीं लौटा. परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बारसूर थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसके बाद गोताखोर टीम ने इंद्रावती नदी में उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका. शनिवार की सुबह युवक का शव इंद्रावती नदी के कौशलनार घाट पर मिला।

पुलिस ने युवक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया |