jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

Big News Dewas: आदिवासी समाज के युवा नेता रामदेव ककोडिया ने पी कीटनाशक दवाई, बोले भाजपा के दवाब में वन विभाग कर रहा परेशान !

देवास / खातेगांव : देवास जिले के हरण गांव निवासी आदिवासी समाज के युवा नेता राम देव काकोडिया ने वन विभाग के अधिकारियों की हिटलर शाही के कारण आज शाम को खेत में जहर पी लिया। रामदेव ने सुसाइड करने से पहले एक विडियो भी बनाया जिसमे उन्होंने कहा कि इस जमीन पर बीस साल से खेती कर रहे है। कोर्ट से केस भी जीत गए। लेकिन भाजपा के दबाव में उनसे जमीन छीनी जा रही। उन्होंने कहा कि इस जमीन को लेकर उन पर विभाग में लगभग 15 केस भी बना दिए। उन्होंने कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारी होगे।

- Install Android App -

मालूम हो कि आज वन विभाग का अमला रामदेव काकोडिया की जमीन पर जेसीबी लेकर पहुंचा था। फिलहाल रामदेव का इलाज खाते गांव में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। इधर आदिवासी समाज में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर जब लोगो ने विडियो देखा को तो यह जन चर्चा है की रक्षक वन कर्मी  एक दर्जन अधिकारी कर्मचारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहे किसी ने भी कीटनाशक दवा छुड़ाने की कोशिश नही की। वही विडियो बनाने वाले भी जहर पी लेने के बाद तक विडियो बनाते रहे।