jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Big news harda: इंदौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना, एक की मौत 5 गंभीर घायल!

हरदा। इंदौर बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 7:00 बजे के लगभग छोटी हरदा के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी लगते ही डायल 100 सहित सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वही पांच लोग गंभीर घायल है।

शव को जिला अस्पताल लाया गया है। वही घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के चिचोली के पास ढाबा चलाने वाले मोंटू पिता जयप्रकाश आर्य 29 वर्ष की मौत हुई साथ ही घायलों में हरीश पिता भगवत राय बाघमारे, दादा पिता नट्टू ग्राम चीरापाटला, मयंक यादव , आशु राठौर एवं दिनेश कार में सवार थे, जो चिचोली से उज्जैन जा रहे थे । इस दौरान हरदा के पास हाईवे के पुल से नीचे उतरने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन हाईवे पर ब्रिज से टकरा गई।पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई।

- Install Android App -

इनका कहना है।

आज सुबह इंदौर रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक की मौत हुई है। 5 लोग गंभीर घायल है। अभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

प्रह्लाद सिंह मर्सकोले टी आई सिटी कोतवाली हरदा