jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान महापंचायत की तैयारी : इटारसी में गूँजेगी किसान की आवाज़! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.25 करोड़ खातों में भेजे 1500 रुपए, बोले - बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी ... हरदा : रासेयो स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया बच्चे कानूनी रूप से बने साक्षर : विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन एकीकृत शासकीय मा. शाला, हरदाखुर्द म... आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. हंडिया : महाशिवरात्रि पर हंडिया में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब Big news : 'युवती इच्छाधारी नागिन' बनकर हुई गायब,बिस्तर पर मिले केंचुली और गहने CM मोहन यादव की लाडली बहनों को सौगात, खंडवा से 33वीं किस्त जारी की वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’

Big news harda: 01 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी युवक गिरफ्तार !! 

हरदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, हरदा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं एसडीओपी, हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 

दिनांक 13/02/2026 को थाना हरदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोडलपुर की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की Honda Shine मोटरसाइकिल से हरदा की ओर आ रहा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा फोरलेन रोड स्थित डगावामिना पुलिया के पास घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील पिता रामनारायण मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, हरदा बताया।

- Install Android App -

तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखे थैले से 01 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18,700/- है।

साथ ही आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की Honda Shine मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर – ME4JC654BH7014573), अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- जप्त की गई। आरोपी उक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हरदा में अपराध क्रमांक 99/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

हरदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।