Big news हरदा: 11 केवी विद्युत तार टूटकर गिरा, युवक आया चपेट में हुई मौत ! परिवार का इकलौता बेटा विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण गई जान!
रहटगांव : बुधवार दोपहर को रहटगांव में 11 केबी विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इस तार की चपेट में एक युवक आ गया। जिसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मोके पर घटना स्थल पहुंचे।
करंट की चपेट में आए युवक दीपक पिता मोहनलाल राठौड़ निवासी ग्राम नजरपुरा को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए टिमरनी अस्पताल भेज दिया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है। घटना के बाद माता – पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

