jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

अपाचे आरटीएक्स 300 का नया सेलिब्रेशन एडिशन पेश

नई दिल्ली। गोवा में आयोजित मोटासाउल 2025 इवेंट में टीवीएस ने अपनी एडवेंचर-टूरर बाइक अपाचे आरटीएक्स 300 का नया सेलिब्रेशन एडिशन पेश किया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण ब्लैक व गोल्ड रंग संयोजन है, जो इसे बाकी मॉडलों से अलग बनाता है। नया एडिशन पूरी तरह से स्टाइलिंग अपडेट पर आधारित है और इसमें इंजन, फ्रेम, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। यानी परफॉर्मेंस और राइडिंग अनुभव स्टैंडर्ड अपाचे आरटीएक्स 300 जैसा ही रहेगा। बाइक में ब्लैक बॉडी पैनल पर शैंपेन गोल्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसकी डिजाइन लाइंस को और उभारते हैं। रेड हाईलाइट्स के इस्तेमाल से इसमें स्पोर्टी और एग्रेसिव टच भी मिलता है। वहीं डुअल-टोन एलॉय व्हील्स (ब्लैक और गोल्ड) इसका मुख्य आकर्षण बनते हैं।

- Install Android App -

टीवीएस ने सेलिब्रेशन एडिशन में इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स और राइडर एड्स भी वही रखे हैं जो स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूद हैं और इस बार कोई नया फीचर पैकेज शामिल नहीं किया गया है। कंपनी ने फिलहाल कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह सामान्य मॉडल की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है, क्योंकि इसे लिमिटेड एडिशन के रूप में बाजार में उतारा जाएगा।