jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

टाटा टियागो ईवी पर मिल रहा 1.50 लाख का भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली। अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी पर टाटा मोटर्स ने इस महीने 1.50 लाख का भारी डिस्काउंट देने की घोषणा की है। यह अब तक का सबसे बड़ा प्राइस कट है, जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत रुपए 7.99 लाख से घटकर रुपए 6.49 लाख रह गई है।

- Install Android App -

यह लाभ टियागो ईवी के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा, जिससे बजट ग्राहक आसानी से ईवी सेगमेंट में कदम रख सकेंगे। टियागो ईवी फास्ट चार्जर से सिर्फ 58 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है और एक बार चार्ज होने पर लगभग 275 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है। यह एक्सई, एक्सटी, एक्सझेड प्लस और एक्सझेड प्लस लक्स वेरिएंट्स में उपलब्ध है और पांच रंग विकल्प मिलते हैं। हाल ही में कार में नया 2डी टाटा लोगो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम जैसे अपडेट जोड़े गए हैं।

15ए सॉकेट से चार्ज होने की सुविधा इसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए और आसान बनाती है। यह कार 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है। फीचर्स में 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ओआरवीएमएस और रेन-सेंसिंग वाइपर शामिल हैं। सुरक्षा के लिए टाटा मोटर्स मोटर और बैटरी पर 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी देती है।