jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Big News Harda : 29 सितम्बर CM शिवराज हरदा आयेगे , कलेक्टर श्री गर्ग ने तैयारियो को लेकर समीक्षा बैठक में अधिकारियो को दिये निर्देश

हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का 29 सितम्बर को हरदा आगमन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिये कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के अधिकारियों की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंपे गये दायित्वों को समय सीमा में पूर्ण करें।

श्री गर्ग ने सभी विभागीय अधिकारियों से पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी आज ही उपलब्ध कराने के लिये कहा ताकि उनका लोकार्पण मुख्यमंत्री जी के प्रवास के दौरान 29 सितम्बर को कराया जा सके। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान का 29 सितम्बर को नेहरू स्टेडियम में मोरण्ड गंजाल सिंचाई परियोजना व अन्य विकास योजनाओं के भूमि पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है।

- Install Android App -

अधिकारियों को सौंपे दायित्व –

कार्यक्रम के लिये परिवहन व खाद्य व्यवस्था का प्रभारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित सिसोनिया को बनाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी, उपसंचालक कृषि व डी.पी.सी. श्री सिसोनिया के मार्गदर्शन में परिवहन व खाद्य व्यवस्था सम्भालेंगे। मंच और ग्रीन रूम संबंधी व्यवस्थाओं के लिये एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी और प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी  बासुदेव भदोरिया की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम में पेयजल व्यवस्था के लिये कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दायित्व सौंपा गया है। हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक पहुँच मार्ग तथा बैरिकेटिंग संबंधी व्यवस्था कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल को सौंपी गई है। मुख्यमंत्रीजी के लिये जिले की जानकारी का फोल्डर तैयार करने का दायित्व जिला योजना अधिकारी श्री के.एल. उरिया को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था का दायित्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को सौंपा गया है।

वाहन पार्किंग व्यवस्था का प्रभार सिराली तहसीलदार  वीरेन्द्र उइके को सौंपा गया है। मुख्यमंत्रीजी के प्रवास के दौरान भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रमों के लिये आवश्यक तैयारियों का दायित्व एसडीएम टिमरनी  महेश बड़ोले को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा परियोजना प्रशासक मोरण्ड गंजाल परियोजना आर.एल. बावरिया के साथ सौंपा गया है।