Big news harda : छीपानेर रोड पर 2 फोर व्हीलर वाहन ओर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली में हुई भिड़त ,दो घायल !
हरदा : हरदा जिले के सबसे ज्यादा व्यस्ततम ट्राफिक वाला मार्ग छिपानेर रोड है। ओर इस सड़क मार्ग पर लगातार वाहन दुर्घटना हो रही है। रविवार शाम को भी फिर एक बार दर्दनाक वाहन दुर्घटना हुई। वाहनो की रफ्तार तेज बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दो चार पहिया वाहन ओर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हुई। घटना में दो लोग घायल हुए है। जिनका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगो की भारी भीड़ लग गई थी। पुलिस विवेचना में जुट गई है।

