ब्रेकिंग
सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव... भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल पत्नि की बेवफाई से दुखी पति ने खाया जहर:  जिम जाने के बहाने मकसूद खान से मिलती थी। मौसम बदलाव के साथ मंडी में अनाज भाव पर किसान की नज़र!  जानिए आज 22 मई 2025 मंडी मे अनाज के भाव किसान आक्रोश मोर्चा ने हरदा विधायक, सांसद का पुतला फूंका, किसान बोले , मुंग फसल खरीदी के लिए अभी तक ... Harda news: वार्ड क्रमांक 35 उड़ा में नल कनेक्शन काटे: नगर पालिका ने कई बार दी थी सूचना; जवाब न देने... हंडिया : जिम्मेदारों की घोर लापरवाही ! मां नर्मदा के सड़क घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर बिछी कीचड़ की...

Big news harda: जहरीले सांपो ने 7 को डसा एक की मौत, तीन मजदूरों को कोबरा ने कांटा , दो मजदूरों ने घायल होने के बाद भी कोबरा को बोरी में भरकर जिला अस्पताल ले आए!

हरदा। हरदा जिले में शनिवार के दिन सबसे ज्यादा मामले सर्पदर्श के सामने आए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में अलग अलग गांवो में सांप के काटने की घटनाएं घटी। जिला अस्पताल में सर्पदंश से पीड़ित सात मरीज शनिवार दोपहर से रात तक पहुंचे। तीन मरीजों की हालत गम्भीर है। रात करीब दस बजे के आसपास रहटगांव के एक युवक की मौत हो गई।

जिला अस्पताल के डॉक्टर मनीष शर्मा के अनुसार जबकि ग्राम भटपुरा की रहने वाली एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका आईसीयू में उपचार जारी है।

जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम छिदगांव मेल में एक व्यक्ति के पुराने मकान को तोड़ने का काम कर रहे दो मजदूर को कोबरा सांप ने डस लिया।

दोनो मजदूर रहटगांव निवासी है। जिनके नाम सखाराम पिता बाबूलाल कोरकू एवं उसका साथी राजू गोंड मजदूरी करने के लिए कोबरा सांप को एक थैली में लेकर आए थे। वन विभाग की टीम को सूचना दी इसके बाद वन विभाग की टीम जिला अस्पताल पहुंची और कोबरा को अपने साथ ले गई।

- Install Android App -

दीवार तोड़ने के दौरान अचानक कोबरा जमीन से बाहर निकला और उसने दोनों मजदूरों को कांट लिया। दोनो मजदूरों ने हिम्मत का परिचय देते हुए दोनों ने मिलकर जहरीले सांप को एक बोरी में भरकर अपने साथ जिला अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान सखाराम कोरकू की मौत हो गई है। जबकि उसके साथी का उपचार जारी है।

वही सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में हयात बी पति फ़सरुख उम्र करीब 32 साल अपने घर किचन में खाना बना रही थी। अलमारी में बैठे जहरीले सांप ने महिला के हाथ मे डंक मार दिया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए है। जहां नाजुक हालत होने के चलते आईसीयू में उपचार जारी है।

इसी प्रकार ग्राम झाड़पा के हरिराम सोलंकी को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय सांप ने डस लिया था। इसी तरह प्रकाश तंवर बावड़िया भाऊ को चारा काटते समय सांप ने डसा। वहीं सात साल की शिवकली को गहाल में खेलते समय सांप के बच्चे ने काट लिया।

जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में 7 लोगों को सांप ने काटा है। इनमें से 3 को कोबरा ने काटा। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।