jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

Big News M.p : महिला – बाल विकास परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Niwadi : महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को लोकायुक्त टीम सागर ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ाया है। लोकायुक्त की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया  और दफ्तर से कई कर्मचारी गायब हो गए। परियोजना अधिकारी यह रिश्वत राशि आंगबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के लिए ली थी जिसके चलते शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि निवाड़ी जिले के माडोर गांव निवासी सोहनलाल शर्मा पुत्र ज्ञानेश कुमार शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी साली कृष्णा शर्मा सहायिका के पद पर कार्यरत है और उसे कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नत करने के एवज में 40 हजार रूपये की मांग परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी द्वारा की जा रही है।

- Install Android App -

रंगे हाथों 40 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा  –

शिकायत की पुष्टि होने के बाद यह रिश्वत रूपी राशि 40 हजार रूपये 6 अक्टूबर को देना तय हुआ। कार्यालय में जैसे ही परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी पहुंचे, तो केमिकल लगे हुए लोकायुक्त टीम द्वारा दिए गए यह नोट शिकायतकर्ता सोहनलाल ने परियोजना अधिकारी को थमा दिए। रूपये देने के बाद जैसे ही शिकायतकर्ता ने इशारा किया, तो पहले से मौजूद टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद टीम ने परियोजना अधिकारी के हाथ धुलाए और कार्रवाई शुरू कर दी। लोकायुक्त टीम ने आरोपित परियोजना अधिकारी सुभाष सोनी के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी मंजू सिंह, निरीक्षक केपीएस बेन, निरीक्षक रोशनी जैन, प्रधान आरक्षक शरीफ खान, संतोष गोस्वामी, नीलेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।