jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Big News M.p: राजनीतिक दल का प्रचार करना शिक्षिका को पड़ा महंगा, कलेक्‍टर ने किया निलंबित

सागर : आचार संहिता के बीच शासकीय शिक्षक को राजनीतिक दल का प्रचार करना महंगा पड़ गया। रिटर्निग अधिकारी की जांच प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। दरअसल, शासकीय माध्यमिक शाला की माध्यमिक शिक्षिका विजयाराजे बुंदेला द्वारा एक राजनीतिक दल के अभ्यर्थी का प्रचार किया गया था। जिसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने रिर्टनिंग आफिसर विस क्षेत्र 36-खुरई के प्रतिवेदन पर मामले की जानकारी मिलने पर उक्त शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

क्‍या है नियम ?

मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 5 (4) के अंतर्गत कोई भी शासकीय सेवक किसी विधान मंडल या स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचन में न तो मत याचना कर सकता है और न ही हस्तक्षेप कर कर सकता है। इसके साथ ही इस सबंध में अपने प्रभाव का प्रयोग भी नहीं कर सकता है।

- Install Android App -

इसलिए हुई कार्रवाई –

माध्यमिक शिक्षिका विजयाराजे बुंदेला द्वारा राजनीतिक दल विशेष के प्रचार-प्रसार में सम्मिलित पाई गई है। यह मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3, 5 (4) के अंतर्गत और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में आता है। विजयाराजे बुंदेला उर्फ गिन्नी प्रथम दृष्ट्या दोषी पाई गई हैं। ऐसे में बुंदेला को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों और मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार शिक्षिका को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और बुंदेला का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सागर निर्धारित किया गया है।

खबर स्त्रोत्र – Naidunia