jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Harda News : कांग्रेस के काल मे बनी नहरों का भाजपा नहीं कर सकी रखरखाव ! – भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नहरें

हरदा : जिले मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिल रहा है नहर हो, सड़क हो, नल जल योजना हो, गरीबों के भवन निर्माण का मामला हो या राशन वितरण हो, किसानों के सम्बंधित चने बेचना हो या मुंग बेचना हो या खाद वितरण मे भ्रष्टाचार हो सब जगह भय और भ्रष्टाचार व्यापत है जो कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा जिले का 30 साल से प्रतिनिधित्व कर रहे है और 5 साल से एक ही रट लगाते है हर मंच पर की मैंने हरदा जिले को शत प्रतिशत सिंचित कर दिया किसान कांग्रेस कृषि मंत्री कमल पटेल को जनता को बताना चाहिए। ज़ब नहर का टेल एरिया जो है वो हर माईनर मे 30 से 40 किलोमीटर कम हुआ है तो फिर शत प्रतिशत सिंचाई कैसे किसानों ने अपने निजी संसाधन से सिचाई की व्यवस्था की है कमल पटेल से तो जो नहर कांग्रेस की सरकार रहते स्व श्री मति इंदिरा गांधी जी ने बनवाई थी उसका रख रखाव नहीं हो रहा है और उसकी मुख्य वजह है भ्रष्टाचार सभी किसान संगठन विगत 20 दिनों से जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे की नहरो की सफाई और जहाँ जहाँ स्थिति ख़राब है वहां सुधार किया जाए लेकिन जिला प्रशासन को कमल पटेल के आगे पीछे घूमने मे समय नहीं मिल रहा था।

- Install Android App -

हर चार दिन मे भजपा के कार्यक्रम रहते है और जिला प्रशासन भीड़ जुटाने मे लगा रहता था आज किसानों को कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन करने वाला कोई नहीं है। किसान कांग्रेस जिला प्रशसान से मांग करती है की जिन किसानों के खेत नहर फूटने नालो मे तब्दील हो गए है उनकी भरपाई की जाए और जिन सम्बन्धित अधिकारियो ने सफाई कार्य मे लापरवाही की है । उन पर कार्रवाही की जाए मालूम हो की : नहर ज़ब पक्की हो रही थी तब भी किसान कांग्रेस ने घटिया निर्माण की शिकायत की थी लेकिन जिला प्रशासन की मिली भगत के करण कोई कार्यवाही नहीं की गई इसको पोल अब खुल रही है।