jhankar
ब्रेकिंग
विपणन संघ व एम.पी. एग्रो केंद्रों पर उर्वरक वितरण अस्थायी रूप से स्थगित 66 बच्चे घुटने-कमर तक पानी में नदी पार कर जाते हैं स्कूल  खातेगांव विधानसभा की पटरानी पंचायत का माम... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में एक मि.मी. औसत वर्षा दर्ज संपर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया हंडिया : 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के तहत किशोरियों ने जाना सरकारी व्यवस्था का कामकाज, एक्सपोजर विजिट स... 35 लाख की बकाया वसूली: हरदाखुर्द की 7 हेक्टेयर भूमि कुर्क, राशि जमा नहीं करने पर होगी नीलामी बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती हेतु लगेंगे शिविर बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, बाल स्वास्थ्य के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Big News : 25 करोड़ रुपए के जेवरात व नगदी चोरी करने वाले शातिर चोर ने दोस्त को बोला था अब अमीर बन गया, अब कभी नहीं करूंगा चोरी, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

दिल्ली : जंगपुरा के भोगल मार्केट स्थित उमराव सिंह ज्वैलर्स की बिल्डिंग में घुसकर स्ट्रांग रूम की दीवार में छेदकर करोड़ों के जेवरात व नकदी चोरी करने वाला चोर बगल वाली बिल्डिंग की छत से शोरूम की बिल्डिंग की छत पर आकर शोरूम के अंदर घुसे थे। और करोड़ो रुपए के जेवरात ले उड़े । इस चोरी की वारदात के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड़ में आई। और मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोर को पकड़ने में सफल हुई। आरोपी चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा। चोर ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद छतीसगढ़ में रहने वाले दोस्त को कहा था की अमीर बन गया हूं, अब नहीं करूंगा चोरी।

दिल्ली के जंगपुरा स्थित उमराव सिंह ज्वैलरी हाउस से 25 करोड़ के जेवरात चोरी (Robbery) करने वाले लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को आज यानि गुरुवार को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने दोस्त शिवा को सबसे बड़ी चोरी के बारे में बताया था। . कहा था कि वह अमीर बन गया है, अब आगे से वह चोरी नहीं करेगा। । अमीर बनने के बाद सोने की दो चेन शिवा को दे दी थी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने शिवा को जब गिरफ्तार किया था, तो उसके कब्जे से दोनों चेन बरामद की थी.

- Install Android App -

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस आरोपी लोकेश को बुधवार शाम दिल्ली ले आई –

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वारदात वाले दिन 24 सितंबर को आरोपी लोकेश रात 11.45 बजे शोरूम में छत के रास्ते घुसा। फिर शोरूम में ही सो गया था. आरोपी ने बताया कि वह शोरूम में जाकर इसलिए सोया था कि अगर वह रात में स्ट्रांग रूम को काटेगा तो आवाज होगी और आसपास के लोगों को पता लग जाएगा। इस प्रकार चोरी की वारदात को अंजाम दिया।