jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित

Big News Mp: बाइक सवार पुलिया से टकरा कर नदी में गिरे, दो की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

बैतूल : जिले के आमला थाना क्षेत्र में आने वाले तोरणवाड़ा मार्ग पर कुड़मुड़ नदी की पुलिया से गुरुवार रात में बाइक सवार नदी में गिर गए। गंभीर चोट आने के कारण दो की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।

- Install Android App -

मुलताई एसडीओपी एसके सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम चिखलार निवासी तुलसीराम (19)पुत्र कालूराम यादव और सेलटिया थाना नए गांव निवासी मोहित(23) पुत्र रमेश यदुवंशी के रूप में की गई। इनके साथ बाइक पर सवार सेलटिया थाना नए गांव निवासी रवि पुत्र रमेश यदुवंशी को गंभीर चोटें आई हैं।