jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’

Big News Mp: भाजपा प्रत्याशी के करीबी नेता के घर से बरामद हुई 730 पेटी अवैध शराब की

विधानसभा चुनाव में शराब बांटने के लिए भाजपा प्रत्याशी के करीबी नेता के घर मिला शराब का जखीरा –

- Install Android App -

मध्यप्रदेश धार : गुरुवार रात को मुखबिर की सूचना पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा विधानसभा चुनाव उड़न दस्ता प्रभारी हिरालाल डावर ने बताया कि ग्राम लवाडी के रहने वाले अर्जुन वास्केल के घर से दबिश देने पर अवैध रूप से संग्रहित कर रखी गोवा की 495 पेटी तथा प्लेन 236 पेटी पाई गई। सभी पेटी को जब्त कर लिया है। अवैध शराब के मामले को लेकर धरमपुरी पुलिस थाने पर आज शुक्रवार को कार्रवाई जारी है। जयस प्रदेश अध्यक्ष रविराज बघेल ने बताया कि यह अवैध शराब मनावर उमरबन में चुनाव में उपयोग के लिए लाई गई है। इधर सूत्रों की माने तो ये शराब विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए अवैध शराब की मांग भी बढ़ गई है। रविराज बघेल ने बताया कि गांव के जिस घर से रात को अवैध शराब पकड़ी है, वह भाजपा नेता के करीबी है। 730 पेटी से अधिक शराब की पेटी थी, लेकिन अधिकारी दबाव के चलते कम बता रहे है। मामले को लेकर जयस कार्यकर्ता ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।