jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Big News Mp: मोहन यादव होगे MP के नए मुख्यमंत्री |

भोपाल : सोमवार शाम साढ़े चार बजे लगभग मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के. लक्ष्मण और आशा ने  विधायकों के साथ बैठक के बाद सीएम के रूप में नव निर्वाचित विधायको में सबसे पीछे अंतिम पंक्ति में बैठे मोहन यादव के नाम का एलान किया। दो डिप्टी सीएम होंगे जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला। जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ से विधायक हैं। देवड़ा SC वर्ग से आते हैं। जबकि राजेन्द्र शुक्ला रीवा सीट से विधायक हैं। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। मालूम हो कि उज्जैन दक्षिण के विधायक है मोहन यादव एवं बीजेपी में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर रह चुके है। वे संघ के करीबी है। और वर्ष 2013 से विधायक है।

जानिए नए मुख्यमंत्री के बारे में –

1984 में वह छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चुने गए।

डॉ. मोहन यादव की संपत्ति – विधानसभा चुनाव 2018 में अनुसार डॉ. मोहन यादव के पास 31 करोड़ रूपये की संपत्‍ती है। इस में बैंक-बैलेंस, ज्वेलरी, कृषि भूमि-अपार्टमेंट को शामिल किया गया है।

डॉ. मोहन यादव का राजनीतिक सफर –
– 1982 में मोहन यादव को पहली बार छात्र संघ का सह सचिव बनाया गया।

- Install Android App -

– 1989 में मोहन यादव को प्रदेश इकाई की परिषद के मंत्री नियुक्त किया गया। साथ ही 1991 में राष्ट्रीय परिषद का मंत्री बनाया गया।

– 2002 में मोहन यादव को विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन की कार्यकारी परिषद का सदस्य चुना गया था।

– 2011 में उन्हें पहली बर दर्जा प्राप्‍त कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।

– 2013 में उन्होने पहली बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक बने।

– 2018 में उन्होने दूसरी बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुना गया।

– 2020 में बीजेपी की सरकार बनने पर मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।